यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी (NDA/NA-I) की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। वर्ष 2022 में इस एग्जाम का आयोजन अप्रैल के महीने में किया जाएगा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को कराई जानी है। ऐसे में इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास तैयारी करने के लिए बहुत ही कम समय बचा हुआ है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो बाकी बचे समय में इसकी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे खास NDA/NA 2022 बैच की मदद ले सकते हैं। अगर आपका इरादा एनडीए में जाने का है तो आप
में शामिल होकर अपनी कंप्लीट तैयारी भी कर सकते हैं। इन बैच को सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी की पूरी टीम ने मिलकर एक खास तरह से डिजाइन किया है। यहां पर चल रहे स्पेशल कोर्सेस से जुड़ने वाले अभ्यर्थियों की घर बैठे लाइव क्लासेस के माध्यम से तैयारी कराई जाएगी। साथ ही मॉक टेस्ट, क्लासरूम नोट्स, महत्वपूर्ण सवालों के खास पीडीएफ नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं।
एनडीए की लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। इस लिखित परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी को ही SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसकी लिखित परीक्षा में पेपर-1 मैथ्स का होता है तो वहीं पेपर-2 जनरल एबिल्टी टेस्ट (GET) होता है। कुल 900 अंक की इस परीक्षा में 300 नंबर की मैथ्स होती है इसके अलावा अन्य 600 अंक का पेपर जीएटी विषय के लिए कराया जाता है। जहां मैथ्स के पेपर में 120 प्रश्न पूछे जाते हैं, तो वहीं जीएटी पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन दोनों प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को ढाई-ढाई घंटे का समय दिया जाता है।
महंगाई भत्ता NDA अधिकारियों और सिविलियन अधिकारियों के एक सामान होते हैं।
-परिवहन भत्ता
अधिकारियों को शहर से शहर की यात्रा के लिए भत्ता दिया जाता है। उन्हें A क्लास के शहरों में महंगाई भत्ते के साथ-साथ 3,200 रुपये का भुगतान किया जाता है जबकि अन्य शहरों में यात्रा करने के लिए -अधिकारियों को 1,600 भी मिलते हैं जिनमें महंगाई भत्ता भी शामिल होता है।
-वर्दी भत्ता
अधिकारियों को वन टाइम किट के लिए 14,000 रुपये का भत्ता मिलता है जबकि हर तीन साल में 3,000 का भत्ता मिलता है।
-फील्ड एरिया भत्ता
NDA अधिकारियों को उनके पद और तैनाती क्षेत्र की स्थिति के आधार पर भत्ता मिलता है।
· अत्यधिक सक्रिय क्षेत्र भत्ता- 6,780- 8,400 प्रति माह
· फील्ड एरिया भत्ता- 4,200- 5,200 प्रति माह
· मॉडिफाइड फील्ड एरिया भत्ता- 1,600- 2,000 प्रति माह
-बाल शिक्षा भत्ता
NDA अधिकारियों को बच्चे की शिक्षा के लिए भी भत्ता मिलता है। कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के दो बड़े बच्चों के लिए प्रति बच्चे 2,250 प्रति माह का भत्ता भी मिलता है।
-हवाई यात्रा के लिए भत्ता
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, जहां एयर फोर्स के अधिकारीयों को अलग से हवाई यात्रा का भत्ता दिया जाता है, वहीं अन्य सेनाओं के ऑफिसर्स के लिए हवाई यात्रा भत्ते का प्रावधान कुछ इस तरह से बताया गया है, जिसमें लेफ्टिनेंट- ₹9,000, कैप्टेन - ₹11,000, मेजर/कर्नल- ₹14,000, ब्रिगेडीयर को ₹10,500 प्रतिमाह दिया जाता है।
कैसे करें NDA-NA-I परीक्षा की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप
सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।