फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2021: CTET में कितना स्कोर कर हो सकते हैं पास, जान लें ये जरूरी जानकारी

Tue, 28 Dec 2021 02:47 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

CTET 2021 की शुरुआत 16 दिसंबर से हो गई है और ये 13 जनवरी तक चलेगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पूरे देश भर से अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 
विज्ञापन
CTET - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी शिक्षकों की भर्ती के लिए देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में शामिल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की शुरुआत 16 दिसंबर 2021 से हो चुकी है। ये परीक्षा 13 जनवरी 2022 तक चलेगी। इस परीक्षा को आयोजित करने वाली संस्था केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन सभी अभ्यर्थियों का प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है जिनकी परीक्षा 16 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा एक जनवरी से 13 जनवरी के बीच होनी है, उनका एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड उन्हें परीक्षा से दो दिन पहले उपलब्ध कराया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए CBSE ने अभ्यर्थियों से 19 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी CTET या यूपी में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो बाकी बचे समय में रिवीजन करने और अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के FREE CTET - UPTET - State TET : आचार्य सीरीज की सहायता ले सकते हैं।

पूछे जा रहे हैं इस तरह के प्रश्न :

इस परीक्षा के दोंनो शिफ्ट्स में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसमें 75 से 80 फीसदी प्रश्न इजी से मॉडरेट श्रेणी के पूछे जा रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा के दोनों पेपर में 150 प्रश्नों में से 110 से 120 प्रश्न इजी से मॉडरेट श्रेणी के और अन्य प्रश्न थोड़े कठिन श्रेणी के पूछे जा रहे हैं।

कितना स्कोर करने पर आप हो सकेंगे सफल :

CTET में दो पेपर का आयोजन होता है। इसमें  जो उम्मीदवार कक्षा एक से लेकर कक्षा पांचवीं के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं उन्हें पेपर 1 देना होता है और कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8वीं तक पढ़ाने के लिए अभ्यर्थियों को पेपर 2 पास करना होता है। इस परीक्षा के दोनों पेपर्स में कुल 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन दोनों में किसी भी पेपर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कटऑफ स्कोर के रूप में 60 प्रतिशत यानी 90 अंक लाना होता है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता के कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें