फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने ली अंतिम सांस, डीयू से ली थी ये डिग्री

Sat, 20 Jul 2019 04:49 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 20 जुलाई, 2019 दिन शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इनकी उम्र 81 वर्ष थी। बता दें कि शीला दीक्षित को आज सुबह बीमार होने के चलते एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं शीला दीक्षित के जीवन और शिक्षा से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी...
विज्ञापन

2 of 5
शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 में कपूरथला, पंजाब में हुआ था। शीला दीक्षित के दो बच्चे हैं। बेटे संदीप दीक्षित लोकसभा में पूर्वी दिल्ली का प्रतिननिधित्व कर चुके हैं।

विज्ञापन

3 of 5
पढ़ाई की बात की जाए तो उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के जीसस एंड मेरी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से प्राप्त की।

4 of 5
1998 में सोनिया गांधी ने उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। वो न सिर्फ चुनाव जीतीं बल्कि लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये पूछे जाने पर कि 15 साल के उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है, शीला दीक्षित कहती हैं, ' पहला 'मेट्रो', दूसरा 'सीएनजी' और तीसरा दिल्ली की हरियाली, स्कूलों और अस्पतालों के लिए काम करना। उन्होंने कहा, ''इन सबने दिल्ली के लोगों की निजी जिंदगी पर बहुत असर डाला। मैंने पहली बार लड़कियों को स्कूल में लाने के लिए उन्हें 'सेनेटरी नैपकिन' बंटवाए। मैंने दिल्ली में कई विश्वविद्यालय बनवाए और 'ट्रिपिल आईआईटी' भी खोली।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें