एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एफकैट) परीक्षा के लिए अब बस एक महीना बाकी है। ऐसे में सब अपनी तैयारी को मजबूत करने में व्यस्त हैं। बता दें, यह परीक्षा 24 और 25 अगस्त, 2019 को आयोजित की जाएगी। हजारों लोग इस परीक्षा में शामिल होंगे। एनडीए, सीडीएस के अलावा एफकैट एक अच्छा विकल्प है, जिसके जरिए इंडियन एयरफोर्स से जुड़ा जा सकता है। फ्लाइंग ब्रांच व ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच (टेक्निकल व नॉन-टेक्निकल) में भर्ती के लिए भारतीय वायु सेना साल में दो बार परीक्षा आयोजित करती है। सामान्य ग्रेजुएशन किया हो या इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हो आप आसानी से इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। यहां हम आपको परीक्षा से जुड़े महतिवबूर्ण जानकारी जैसे पैटर्न, चयन प्रक्रिया और टिप्स आदि बता रहे हैं....