यहां देखें भारत रत्न से सम्मानित हस्तियों की लिस्ट
पहली बार साल 1954 में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन, डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन,और स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 1955 में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और डॉ. भगवान दास को भारत रत्न सम्मान दिया गया था।

इसके बाद साल 1957 में पंडित गोविंद वल्लभ पंत को यह सम्मान दिया गया था। इसके बाद साल 1958 में डॉ. धोंडो केशव कर्वे को यह सम्मान दिया गया था।