फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यास तूफान का असर: केआईआईटी प्रभावित छात्रों के लिए जून में विशेष परीक्षा आयोजित करेगा

Wed, 26 May 2021 12:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी यास तूफान से प्रभावित विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा सत्र का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी यास तूफान से प्रभावित विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन करेगा। केआईआईटीईई 2021 परीक्षा का एक विशेष सत्र यास तूफान से प्रभावित छात्रों के लिए जून में आयोजित किया जाएगा। तूफान प्रभावित छात्रों के लिए यह विशेष सत्र 17,18 और 19 जून को होगा। परीक्षा का यह विशेष सत्र सिर्फ उन विद्यार्थियों के लिए होगा, जो यास तूफान की वजह से अपनी परीक्षा नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन


केआईआईटीईई 2021 परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन 25 मई से शुरू हो गया है। यह परीक्षा 26 मई यानी आज और कल कई स्लॉट में आयोजित होनी है। संस्थान ने एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए विशेष ऑनलाइन परीक्षा अगले महीने की 17, 18 और 19 तारीख का आयोजित कराई जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kiitee.kiit.ac.in के जरिए इस अधिसूचना को पढ़ सकते हैं।


इसे भी पढ़ें-केटीयू फाइनल ईयर एग्जाम 2021: अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी कराएगी ऑनलाइन परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, यास तूफान के आज दोपहर ओडिशा तट पर धामरा पोर्ट और बालासोर के बीच लैडफॉल होने की संभावना है। कोरोना वायरस की वजह से केआईआईटीईई 2021 परीक्षा का आयोजन  रिमोट प्रोक्टर्ड मोड में ऑनलाइन संपन्न कराया जा रहा है। अभ्यर्थी घर से लैपटॉप व डेस्कटॉप के माध्यम से इस परीक्षा को दे रहे हैं। इस परीक्षा को देने के लिए अभ्यर्थियों के लैपटॉप में वेब कैमरा अनिवार्य तौर पर होना चाहिए। इस परीक्षा के जरिए अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है।

इसे भी पढ़ें- गेट 2022: आईआईटी खड़गपुर द्वारा दो नए विषयों को किया गया शामिल, बढ़ाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें