डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, केटीयू फाइनल ईयर परीक्षा 2021 का आयोजन ऑनलाइन मोड के जरिए होगा। अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 से 30 जून तक आयोजित होने वाली हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट ktu.edu.in के जरिए केटीयू ( KTU) फाइनल ईयर परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एपीजे अब्दुल कलाम टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही एग्जाम डेट और मोड को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होंगे। विद्यार्थी घर बैठकर ही केटीयू फाइनल ईयर परीक्षा दे सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-इतिहास: 10 वर्षों तक आजादी के लिए किया संघर्ष, फिर क्यों ली जापान की नागरिकता, पढ़िए
केटीयू के कुलपति का कहना है कि जुलाई के तीसरे सप्ताह तक प्रमाण पत्र और ग्रेड कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे। छात्रों के प्लेसमेंट और उच्च शिक्षा के अवसरों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाइस चांसलर डॉ राजश्री एमएस ने सिंडिकेट की अकादमिक और परीक्षा उप समिति की सिफारिश को मंजूरी दी। केटीयू फाइनल ईयर परीक्षा 2021 की आधिकारिक सूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। जून 2021 में शैक्षणिक सत्र भी ऑनलाइन मोड में जारी रहेगा क्योंकि ऑफलाइन कक्षाएं संभव होने की उम्मीद नहीं है।
इसे भी पढ़ें-सीबीएसई बोर्ड: कई राज्यों ने कम अवधि की परीक्षा कराने के विकल्प को चुना, छात्रों को टीका लगाने पर जोर
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण पैदा हुई स्थिति के चलते यूनिवर्सिटी ने संस्थानों को परियोजनाओं / थीसिस / जूरी के मूल्यांकन में उचित उपाय बरतने का अधिकार दिया है, जो कि वांछित पाठ्यक्रम परिणामों की प्राप्ति सुनिश्चित करेगा। वहीं, विभागाध्यक्षों को भी जून के तीसरे सप्ताह तक मूल्यांकन पूरा करने का निर्देश दिया गया है। केटीयू फाइनल ईयर परीक्षा 2021 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र वक्त-वक्त पर आधिकारिकि वेबसाइट देख सकते हैं।