फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KIITEE 2019 परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

Sat, 27 Apr 2019 06:50 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) ने 27 अप्रैल, 2019 को आज KIITEE 2019 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार KIIT प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट kiitee.ac.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान ने 15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक KIITEE 2019 परीक्षा आयोजित की थी। मानव संसाधन, सामाजिक विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और अन्य धाराओं में संस्थान द्वारा प्रस्तुत कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन केआईआईटी, भुवनेश्वर द्वारा किया जाता है।

यहां KIITEE 2019 परिणाम तक पहुंचने के लिए सीधा लिंक दिया गया है।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग 15 मई से शुरू होगी और इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि किसी भी अपडेट के लिए परिणाम की घोषणा के बाद नियमित रूप से KIIT वेबसाइट की जांच करें।

KIITEE 2019 परिणाम की ऐसे करें जांच-
  1. KIITEE 2019 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. "KIITEE 2019 RESULT PUBLISHED" के होम पेज के दाईं ओर टैब पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी 
  4. परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा जिसे संदर्भ के लिए प्रिंट किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें