फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद मोर्य बोले- 'सैफई खानदान के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद'

Mon, 17 Oct 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बदायूं में प्रेसवार्ता के दौरान केशव प्रसाद मोर्य
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से भाजपा सांसद केशव प्रसाद मोर्य ने सोमवार को बदायूं में प्रेसवार्ता की। उन्होंने तीखी बयानबाजी कर सपा व बसपा पर करारा हमला बोला। हाल ही में हुई बसपा की रैली को लेकर मोर्य बोले 'मायावती ने बौद्ध धर्म के अनुयाइयों का अपमान किया है। इसका बदला भाजपा जरूर लेकर रहेगी।'
विज्ञापन


वहीं सपा से संबंध व आगामी यूपी विधानसभी चुनाव में अखिलेश को समर्थन दिए जाने वाले सवाल पर मोर्य ने साफ कर दिया कि 'सैफई खानदान के लिए भाजपा के दरवाजें हमेशा के लिए बंद हैं।'  इसके अलावा उन्होंने कहा 'भाजपा ने कभी भी सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय नहीं लिया, बल्कि उन्होंने विपक्षियों को अपना 56 इंच का सीना दिखाया है। बस यही बात अब विरोधी पचा नहीं पा रहे।'

भाजपा की टिकट बंटवारे की पारदर्शी निती पर मोर्य बोले पार्टी में टिकट किसके नाम होगा, यह केवल एक बार तय होता है। यहां और दलों की तरह टिकट देकर वापस नहीं छीने जाते। यही वजह है कि लोग तमाम दलों से टूटकर भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
आगे जोड़ते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोर्य बोले भाजपा में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। इसलिए विधानसभा चुनाव में पार्टी 265 का आंकड़ा पार करेगी।आज भाजपा इतनी मजबूत हो गई है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा मिलकर भी मुकाबला नहीं कर पाएगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें