फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala SSLC Result: केरल एसएसएलसी रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Thu, 18 May 2023 05:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala SSLC Class 10th Result 2023: केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम 19 मई को घोषित करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Kerala SSLC Class 10th Result 2023 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala SSLC Class 10th Result 2023: केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के परिणाम 19 मई को परिणाम घोषित करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले, केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा था कि राज्य के एसएसएलसी परिणाम 20 मई को जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन

केरल एसएसएलसी परिणामों की घोषणा दोपहर तीन बजे के आसपास होनी है। एक बार केरल परीक्षा भवन द्वारा जारी किए जाने के बाद, परिणाम results.kite.kerala.gov.in, keralaresults.nic.in और अन्य आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगा।


विज्ञापन

 

केरल एसएसएलसी परीक्षा नौ से 29 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल, 4.5 लाख से अधिक छात्र वार्षिक कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा में बैठने के पात्र थे। परीक्षा भवन द्वारा केरल एसएसएलसी परिणामों की घोषणा के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करने की उम्मीद है। 10 मई को एसएवाई परीक्षा और परिणामों की री-चेकिंग के संबंध में सूचना जारी की जाएगी।

 

विज्ञापन

Kerala SSLC Class 10 Result कैसे चेक करें?

  1. केरल एसएसएलसी रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट - keralaresults.nic.in पर जाएं।
  2. केरल एसएसएलसी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. केरल कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें