फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में फिर स्थगित हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं, जानिए अब कब होंगी

Mon, 18 May 2020 02:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केरल सरकार ने सोमवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को फिर से स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को केंद्र सरकार की तरफ से लॉकडाउन बढ़ाने की वजह से स्थगित किया गया है। सूबे में अब दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं जून महीने में आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं की तारीख की घोषणा अगले हफ्ते की जाएगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस वक्त देश में चौथे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 31 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से केरल सरकार ने एक बार फिर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को अगले महीने आयोजित कराया जाएगा। अभी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें-कर्नाटक सरकार ने इस वजह से बालवाड़ी स्कूलों को दी चेतावनी, कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले केरल शिक्षा विभाग ने सूबे में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को 26 मई से शुरू कराने की घोषणा की थी। इन परीक्षाओं की तारीख को लेकर शिक्षा विभाग इसी हफ्ते घोषणा कर सकता है। फिलहाल, परीक्षओं की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि कोरोना वायरस से बचावा के लिए चल रहे लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। वहीं, सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीख की घोषणा हो चुकी है। सीबीएसई बोर्ड की बची हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई के बीच होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें