फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: 1 जून से शुरू होंगी स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Thu, 27 May 2021 05:40 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • केरल सरकार ने गुरुवार को राज्य के स्कूलों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल सरकार ने गुरुवार को राज्य के स्कूलों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की घोषणा की है। सरकार ने सभी स्कूलों से 1 जून से ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए कहा है। सूबे के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र ऑनलाइन 1 जून से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि 1 जून से ऑनलाइन मोड में शुरू होने वाली कक्षाएं इस बार बेहद महत्वपूर्ण और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाली होंगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना इफेक्ट: झारखंड में 8 लाख 9वीं और 11वीं के छात्र बिना परीक्षा पास


शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभी ऐसी स्थिति नहीं है कि विद्यार्थियों की फिजिकल कक्षाओं का संचालन संभव हो सके। उन्होंने साफ कहा कि पिछले शैक्षणिक वर्ष की तरह ही इस बार भी कक्षाएं डिजिटल ही होंगी। उन्होंने कहा कि अगर ऑनलाइन कक्षाओं में खामिया होती हैं, तो उनको सुधारने की कोशिश की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले साल ऐसे विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का प्रबंध किया गया था, जिनके पास नहीं थे या फिर जो उनको नहीं खरीद सकते थे। इस बार भी ऑनलाइन कक्षाओं के लिए ऐसे वंचित विद्यार्थियों के उपकरणों को सही कराया जाएगा और इसमें शिक्षक विद्यार्थियों की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार बीएड सीईटी 2021: परीक्षा स्थगित, आवेदन की तिथि भी आगे बढ़ी

सूबे के शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस साल पहली बार शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश करने वाले बच्चों का वार्षिक स्वागत समारोह होगा। जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें