ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने सीईटी बीएड 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते यह निर्णय लिया गया है। यूनिवर्सिटी ने परीक्षा स्थगित करने के साथ ही एग्जाम के लिए आवेदन की तिथि भी आगे बढ़ा दी है। बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की संशोधित तिथि 5 जून है। एप्लीकेशन फीस जमा करने की संशोधित तिथि अब 5 जून रखी गई है। अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क भरे 5 जून तक सीईटी बीएड 2021 का फॉर्म भर सकते हैं।