केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (फाइल)
- फोटो : X-@KeralaGovernor
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को परिसर में राजनीतिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नियम तैयार करने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने को कहा है। यह कदम केरल हाई कोर्ट के निर्देशों के पालन के तहत उठाया गया है।
राजभवन (लोक भवन) द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में कुलपतियों की बैठक बुलाई। इस बैठक का उद्देश्य उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को सुनिश्चित करना था। अदालत ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक गतिविधियों को लेकर तैयार मसौदा नियम 4 मार्च तक प्रस्तुत किए जाएं।