फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adobe: भारतीय छात्र मुफ्त इस्तेमाल कर सकेंगे फायरफ्लाई और फोटोशॉप जैसे टूल्स, अडोबी के CEO का बड़ा बयान

Thu, 19 Feb 2026 07:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

अडोबी भारत में छात्रों को एआई कौशल से सशक्त करने के लिए फायरप्लाई, फोटोशॉप और एक्रोबैट जैसे टूल मुफ्त उपलब्ध कराएगा। 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एआई-आधारित पाठ्यक्रम शुरू होंगे।
 
विज्ञापन
(बाएं) शांतनु, एडोब के CEO, (दाएं) सुनील भारती मित्तल, भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरमैन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अडोबी के चेयरमैन और सीईओ शांतनु नारायण (Shantanu Narayen) ने गुरुवार को कहा कि कंपनी भारत में लाखों विद्यार्थियों के लिए रचनात्मक संभावनाओं का दायरा बढ़ा रही है और उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कौशल से सक्षम बना रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान नारायण ने कहा कि वे यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि भारतीय छात्र अडोबी के टूल्स का उपयोग कर किस तरह नए विचारों और समाधानों का निर्माण करते हैं और देश को विकास की दिशा में आगे ले जाते हैं।

युवाओं को भविष्य के एआई-फर्स्ट करियर के लिए तैयार करना लक्ष्य

अडोबी ने भारत में एआई-संचालित रचनात्मकता और उत्पादकता को मजबूत करने के लिए एक विशेष रणनीतिक निवेश की घोषणा की है। कंपनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को ऐसे कौशल प्रदान करना है जो उन्हें भविष्य के डिजिटल और एआई-फर्स्ट करियर के लिए तैयार करें।

इस पहल के तहत कंपनी अपने प्रमुख सॉफ्टवेयर टूल्स को भारत के मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थानों के माध्यम से छात्रों को निःशुल्क उपलब्ध कराएगी, जैसे:
  • अडोबी फायरफ्लाई (Adobe Firefly)
  • अडोबी फोटोशॉप (Adobe Photoshop)
  • अडोबी एक्रोबैट (Adobe Acrobat)

पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और प्रमाणन की सुविधा

छात्रों को केवल सॉफ्टवेयर तक ही सीमित पहुंच नहीं मिलेगी, बल्कि उन्हें संरचित पाठ्यक्रम, व्यावहारिक प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इससे वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के क्षेत्र में अलग पहचान बना सकेंगे।

एआई सीखने के दौरान छात्रों को अडोबी के जेनरेटिव एआई मॉडल के जरिए सुरक्षित और व्यावसायिक उपयोग के लिए तैयार कंटेंट मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें अन्य जेनरेटिव एआई मॉडलों के साथ काम करने का भी अवसर मिलेगा।

मल्टी-मॉडल सहयोग और एडिटिंग की सुविधा

अडोबी फायरफ्लाई एक ऑल-इन-वन क्रिएटिव एआई स्टूडियो है, जिसमें गूगल, ओपन एआई और रनवे जैसे साझेदारों के मॉडल शामिल हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग एआई मॉडलों का उपयोग करने की स्वतंत्रता मिलेगी। वहीं, एक्रोबैट प्रो की मदद से छात्र टेक्स्ट और चित्रों को संपादित कर सकेंगे और टीम के साथ बेहतर तालमेल में कार्य कर पाएंगे।
विज्ञापन

क्रिएट इन इंडिया और एवीजीसी लक्ष्य को समर्थन

कंपनी का यह कदम सरकार की क्रिएट इन इंडिया पहल को मजबूती देता है। साथ ही यह केंद्रीय बजट 2026 में घोषित उस लक्ष्य का समर्थन करता है, जिसके तहत वर्ष 2030 तक एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (AVGC) क्षेत्र में 20 लाख रोजगार सृजित करने का उद्देश्य रखा गया है।

सरकार के सहयोग से अडोबी अपने एआई-फर्स्ट समाधान और उद्योग समर्थित पाठ्यक्रम को देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में निःशुल्क उपलब्ध कराएगी। इन संस्थानों में कंटेंट क्रिएटर लैब भी स्थापित किए जाएंगे, ताकि छात्र व्यावहारिक रूप से सीख सकें और डिजिटल रचनात्मकता में दक्ष बन सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें