Kerala CEE LLB answer key 2019: कमीशन ऑफ एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई), केरल ने एलएलबी पाठ्यक्रमों में छात्रों के प्रवेश के लिए एक परीक्षा आयोजित की थी, जिसकी अब उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा 9 जून (रविवार) को आयोजित की गई थी। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cee-kerala.org से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं या नीचे दिए लिंक की मदद भी ले सकते हैं।
बता दें, उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों को कोई आपत्ति उठाने का भी मौका मिलेगा। अगर उम्मीदवार आपत्ति उठाना चाहते हैं तो उन्हें समर्थन प्रमाण और तिरुवनंतपुरम में देय प्रवेश परीक्षाओं के लिए बनवाया गया डिमांड ड्राफ्ट भेजना होगा। आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 14 जून शाम 5 बजे है।
आपत्ति उठाने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि कोई चुनौती स्वीकार की जाती है और उसे सही पाया जाता है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
सीईई एलएलबी उत्तर कुंजी 2019: कैसे डाउनलोड करें-
चरण 1: सबसे पहले सीईई की आधिकारिक वेबसाइट पर cee-kerala.org जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर LLB उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, उत्तर कुंजी से संबंधित लिक पर क्लिक करें।
चरण 4: आपके सामने उत्तर कुंजी खुल जाएंगी।
अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं....