TS EAMCET परिणाम 2019: TSCHE ने TS EAMCET परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। बता दें, TS EAMCET या तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी यानी JNTU, हैदराबाद द्वारा किया जाता है। यह तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) की तरफ से प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराता है। टीएस ईएएमसीईटी परिणाम या रैंक प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in पर जारी की गई है।
इससे पहले टीएससीएचई ने 10 मई को टीएस ईएएमसीईटी प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों को 13 मई तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अनुमति दी गई थी।
ऐसे करें अपने परिणामों की जांच-
चरण 1: सबसे पहवे टीएस ईएएमसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर दिए गए TS EAMCET रैंक लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपना पंजीकरण नंबर, हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।
चरण 4: जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे, आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
भविष्य के लिए अपने परिणाम संभालकर रखें...
परिणाम घोषित होने के बाद TSCHE जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।
TS EAMCET परिणाम 2019 देखने के लिए यहां क्लिक करें...