फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: ऑपरेशन थिएटर में फुल स्लीव स्क्रब जैकेट व सर्जिकल हुड की मांग, मेडिकल कॉलेज की 7 छात्राओं ने की डिमांड

Wed, 28 Jun 2023 11:45 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल के तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज की सात छात्राओं ने प्रिंसिपल से संपर्क कर ऑपरेशन थिएटर के अंदर लंबी आस्तीन वाले स्क्रब जैकेट और सर्जिकल हुड पहनने की अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन
Doctor in Hijab in OT - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स With Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज की सात छात्राओं ने प्रिंसिपल से संपर्क कर ऑपरेशन थिएटर के अंदर लंबी आस्तीन वाले स्क्रब जैकेट और सर्जिकल हुड पहनने की अनुमति मांगी है। कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि हम इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्जनों और संक्रमण नियंत्रण टीम की एक बैठक बुलाएंगे। इस टीम को यह तय करना होगा कि यह संभव है या नहीं। 

विज्ञापन


 

कॉलेज प्राचार्य डॉ. लिनेट जे मॉरिस ने बताया कि छात्राओं को ऑपरेशन थिएटर की पोशाक बदलने में आने वाली तकनीकी दिक्कतों के बारे में बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि इस मामले पर अन्य संबंधित पक्षों से चर्चा की जाएगी। 


 

छात्राओं ने सोमवार को प्रिंसिपल से अपने अनुरोध में कहा कि उनकी मजहबी मान्यता के अनुसार उन्हें हमेशा हिजाब पहनना होगा। इसलिए उन्हें अपनी मजहबी आस्था के साथ-साथ अस्पताल के नियमों का पालन करने वाली यूनिफॉर्म पहनने के बीच संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने रिक्वेस्ट में कहा कि लंबी आस्तीन वाले स्क्रब जैकेट और सर्जिकल हुड उन्हें अस्पताल और पांरपरिक पोशाक में साथ-साथ संतुलन बनाए रखने की अनुमति दी जाए। 
 
विज्ञापन

डॉ. मॉरिस ने कहा कि ऑपरेशन थिएटरों में पोशाक विभिन्न तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार तय की गई थी। इसलिए पोशाक में कोई भी बदलाव विस्तृत चर्चा और परामर्श के बाद ही किया जा सकता है। पिछले साल केरल सरकार ने छात्र पुलिस कैडेट परियोजना की वर्दी के हिस्से के रूप में हिजाब और पूरी आस्तीन की अनुमति देने की एक स्कूली छात्र की याचिका को खारिज कर दिया था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें