KEAM 2022 Rank List: 596.80 अंकों के साथ विश्वनाथ विनोद ने किया टॉप
परीक्षा परिणाम के आधार पर 29,444 पुरुष उम्मीदवारों और 29,126 महिला उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2022 में विश्वनाथ विनोद ने 596.80 अंकों के साथ टॉप किया है। बता दें कि राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित KEAM 2022 परीक्षा का परिणाम पहले चार अगस्त को जारी किया गया था। जिसकी मेरिट लिस्ट अब जारी की गई है। परीक्षा क्वालीफाई कर चुके योग्य उम्मीदवार केईएएम 2022 काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे, जो सितंबर में होगी। परीक्षा रैंक सूची के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर विजिट करें।
KEAM 2022 Rank List: टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची
-
विश्वनाथ विनोद
-
थॉमस बीजू चिरामवेली
-
नवज्योथ बी कृष्णन
-
ऐन मेरी
-
अनुपम लॉय गीतो
-
रिया मैरी वर्गीस
-
एडवर्ड नाथन वर्गीस
-
अमन रिशाल सीएच
-
देव एल्विस कन्नथ
-
आर्यन एस नंबूदिरी