फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KEAM Rank List Out: केईएएम 2022 की रैंक सूची हुई जारी, टॉप 10 में इन्होंने बनाई जगह

Tue, 06 Sep 2022 06:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KEAM Rank List 2022 Out: परीक्षा क्वालीफाई कर चुके योग्य उम्मीदवार केईएएम 2022 काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे, जो सितंबर में होगी। परीक्षा रैंक सूची के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर विजिट करें। 
विज्ञापन
KEAM 2022 Rank List Out - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KEAM 2022 Rank List Out: प्रवेश परीक्षा आयुक्त, सीईई केरल ने मंगलवार, छह सितंबर को इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (KEAM) 2022 रैंक सूची की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cee.kerala.gov.in पर रैंक सूची की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। केईएएम 2022 की प्रवेश परीक्षा में 77,005 उम्मीदवारों में से कुल 58,570 उम्मीदवार ही उत्तीर्ण हुए हैं।  

विज्ञापन

KEAM 2022 Rank List: 596.80 अंकों के साथ विश्वनाथ विनोद ने किया टॉप

परीक्षा परिणाम के आधार पर 29,444 पुरुष उम्मीदवारों और 29,126 महिला उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2022 में विश्वनाथ विनोद ने 596.80 अंकों के साथ टॉप किया है। बता दें कि राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित KEAM 2022 परीक्षा का परिणाम पहले चार अगस्त को जारी किया गया था। जिसकी मेरिट लिस्ट अब जारी की गई है। परीक्षा क्वालीफाई कर चुके योग्य उम्मीदवार केईएएम 2022 काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे, जो सितंबर में होगी। परीक्षा रैंक सूची के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर विजिट करें। 

 

KEAM 2022 Rank List: मेरिट सूची की जांच कैसे करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cee.kerala.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर केईएएम 2022 की रैंक लिस्ट पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद स्क्रीन पर KEAM 2022 रैंक सूची दिखाई देगी
  4. उम्मीदवार केईएएम मेरिट कम रैंक सूची को डाउनलोड कर लें और इसमें अपना नाम एवं रोल नंबर तलाशे।
  5. साथ ही उम्मीदवार KEAM 2022 की मेरिट सूची भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट जरूर कर लें।
 
विज्ञापन

KEAM 2022 Rank List: टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची
  1. विश्वनाथ विनोद
  2. थॉमस बीजू चिरामवेली
  3. नवज्योथ बी कृष्णन
  4. ऐन मेरी
  5. अनुपम लॉय गीतो
  6. रिया मैरी वर्गीस
  7. एडवर्ड नाथन वर्गीस
  8. अमन रिशाल सीएच
  9. देव एल्विस कन्नथ
  10. आर्यन एस नंबूदिरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें