फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCET 2023 Registration Ends Today: कर्नाटक सामान्य प्रवेश परीक्षा के आवेदन का आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई

Wed, 05 Apr 2023 01:42 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KCET 2023: केसीईटी यूजी यानी स्नातक स्तरीय कर्नाटक सामान्य पात्रता परीक्षा (KCET UG CET) 2023 के लिए पंजीकरण का आज आखिरी दिन है।  कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) इसका आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
registration - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KCET Registrations 2023 Last Date: स्नातक स्तरीय कर्नाटक सामान्य पात्रता परीक्षा (KCET UG CET) 2023 के लिए आवेदन करने का आज यानी 05 अप्रैल आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार केसीईटी 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

KCET 2023 परीक्षा 20 और 21 मई, 2023 को आयोजित होने वाली है। जबकि कन्नड़ भाषा की परीक्षा 22 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।  

 

KCET Exam Dates 2023 के लिए पात्रता मानदंड

कर्नाटक में इंजीनियरिंग कॉलेजों में योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए KCET 2023 आयोजित किया जाएगा। लगभग 198 कॉलेज केसीईटी स्कोर स्वीकार करते हैं। उम्मीदवार जो केसीईटी 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित अनिवार्य विषयों के साथ दूसरी पीयूसी / कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।

KCET Exam Dates 2023 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए केसीईटी 2023 आवेदन शुल्क 500 रुपये है। KCET 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल, 2023 है। KEA ने 20 और 21 मई, 2023 को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए KCET 2023 परीक्षा निर्धारित की है। कन्नड़ भाषा की परीक्षा 22 मई को चयनित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

बीते साल 16 से 18 जून के बीच केसीईटी 2022 का आयोजन हुआ था। जिसमें कुल 2,16,559 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,10,829 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इस साल भी, 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें