कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में चल रहे हिजाब विवाद के बीच, एक राहत वाली खबर है। सरकारी प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज, कुंडापुरा के परिसर में सोमवार, सात फरवरी को हिजाब पहनीं छात्राओं को परिसर में प्रवेश की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, उन्हें उनकी कक्षाओं में पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई, ताकि फिर से किसी प्रकार का नया विवाद न हो।
लंच ब्रेक के दौरान बाहर निकलीं छात्राओं ने बताया कि उन्हें हिजाब के साथ कक्षाओं में प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें कक्षा में बैठने के लिए हिजाब उतारने को कहा गया था। इसलिए, वे उन्हें हॉल के बाहर बैठना पड़ा। छात्राओं ने कहा कि मामले में हाईकोर्ट का फैसला आने तक वे हिजाब पहनकर आती रहेंगी। वहीं, एक अन्य छात्रा ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन से प्रिंसिपल और फैकल्टी उनसे मिले थे उन्होंने कहा कि अगर कक्षाओं में पढ़ने के लिए जाना है तो हिजाब उतारना होगा। हालांकि, उन्होंने हमारी उपस्थिति दर्ज की है।