Karnataka SSLC Results 2020 : कर्नाटक बोर्ड ने दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) ने सोमवार को दसवीं का रिजल्ट जारी किया०। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट kseeb.kar.nic.in व karresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 71.8 फीसदी रहा है। छह विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। इस साल का दसवीं का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा है।
आधिकारिक वेबसाइट
-kseeb.kar.nic.in
-karresults.nic.in
गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से दसवीं कक्षा का रिजल्ट देरी से जारी हो हुआ है। कोविड-19 की वजह से एसएसएलसी की कुछ परीक्षाएं स्थगित हो गई थी। ये परीक्षाएं 27 मार्च से 9 अप्रैल तक होनी थी, लेकिन कोरोना के रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। ये परीक्षाएं बाद में 25 जून से लेकर 4 जुलाई के बीच आयोजित हुई थीं। इस साल करीब 8.48 लाख छात्र 10वीं की परीक्षाओं में भाग लिया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in/ kseeb.kar.nic.in है।
-यहां आपको दसवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना रोल नंबर और अन्य विवरण डालना होगा।
- जिसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
इस साल दसवीं कक्षा में सन्निति महाबलेश्वर हेगड़े, चिरायु, निखिलेश मुरली, धीरज रेड्डी, अनुश व तन्मयी ने शत-प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। इस साल 8,48,203 छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी थी जिसमें से 8,11,050 विद्यार्थी पास हुए हैं। पिछले साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 73.70 प्रतिशत था।