फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka SSLC Exam 2022: कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड ने एसएसएलसी परीक्षा की तिथियां जारी की, यहां देखें डिटेल

Sat, 22 Jan 2022 09:00 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) द्वारा एसएसएलसी की प्रारंभिक परीक्षा 2022 की अस्थायी कार्यक्रम की तिथियों को जारी कर दिया गया है। छात्र इन्हें आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Karnataka SSLC Exam 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा बोर्ड (केएसईईबी) ने माध्यमिक विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र (एसएसएलसी) की प्रारंभिक परीक्षा 2022 की अस्थायी कार्यक्रम की तिथियों को जारी कर दिया है। एसएसएलसी की परीक्षाएं 21 फरवरी, 2022 से 26 फरवरी, 2022 के दौरान आयोजित की जाएंगी। छात्र अपने परीक्षा के कार्यक्रम की तिथियों को आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्रों की एसएसएलसी की प्रारंभिक परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी और दोपहर 1:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

वहीं, केएसईईबी द्वारा एसएसएलसी की अंतिम परीक्षा 28 मार्च, 2022 से 11 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की जाएगी। राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने संकेत दिया है कि इन तिथियों पर परीक्षा का आयोजन किया जाए। इन परीक्षा के माध्यम से राज्य में स्कूल व कॉलेजों में प्रवेश होंगे। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से एसएसएलसी प्रारंभिक परीक्षा 2022 के कार्यक्रम को जारी करने लेकर सुझाव व आपत्तियां मांगी थीं।
इसमें यह पूछा गया था कि छात्र परीक्षा में किन तिथियों पर शामिल हो सकते हैं या कौन सी तिथियों पर परीक्षा का आयोजन किया जाना चाहिए। छात्रों और अभिभावकों को सुझावऔर आपत्तियों को भेजने के लिए 6 जनवरी, 2022 से 14 जनवरी 2022 तक समय प्रदान किया गया था। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण एसएसएलसी की परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा था। इसके बाद बहुविकल्पीय परीक्षा पैटर्न के तहत छात्रों के लिए परीक्षा का आयोजन करने पर सहमति बनी थी।

विज्ञापन

Karnataka SSLC Exam 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • प्रथम भाषा की परीक्षा की तिथि -  21 फरवरी, 2022
  • दूसरी भाषा की परीक्षा की तिथि - 23 फरवरी, 2022
  • गणित की परीक्षा तिथि - 24 फरवरी, 2022
  • तीसरी भाषा की परीक्षा की तिथि - 25 फरवरी, 2022
  • विज्ञान की परीक्षा तिथि - 26 फरवरी, 2022
विज्ञापन


Karnataka SSLC Exam 2022 के कार्यक्रम को ऐसे देखें

  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट sslc.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध एसएसएलसी प्रारंभिक परीक्षा 2022 कार्यक्रम से जुड़े नोटिस पर क्लिक करें।
  • नोटिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
  • छात्र अपनी परीक्षा की तिथियों को देखें।
  • अब अपने एसएसएलसी प्रारंभिक परीक्षा 2022 के कार्यक्रम को डाउनलोड कर लें।
  • अब इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें