फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arms Training In School: स्कूल में आर्म्स ट्रेनिंग पर बवाल, कर्नाटक की सियासत में आया उबाल

Tue, 17 May 2022 04:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक में विपक्षी दल जहां इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर हो रहे हैं वहीं, हिंदू संगठनों को भी निशाने पर ले रहे हैं। एसडीपीआई ने कोडागु जिले के भाजपा विधायक और एक शिक्षण संस्थान सहित कई लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की सियासत में एक बार फिर उबाल देखने को मिल रहा है। अबकी बार विवाद हिजाब पर पाबंदी या भगवद्गीता या फिर संघ संस्थापक के बौद्धिक पढ़ाने का नहीं बल्कि स्कूल में आर्म्स ट्रेनिंग का है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) ने कोडागु जिले के भाजपा विधायक और एक शिक्षण संस्थान सहित कई लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसडीपीआई ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दक्षिण कोडागु के पोन्नमपेट में स्थित साईं शंकर शिक्षा संस्थान में छात्रों को हथियारों का प्रशिक्षण दिया गया था। इस मामले को लेकर राज्य में सियासी बाढ़ आ गई। 

विज्ञापन

विपक्ष हमलावर हुआ तो सीएम ने दिया बयान

कर्नाटक में विपक्षी दल जहां इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर हो रहे हैं वहीं, हिंदू संगठनों को भी निशाने पर ले रहे हैं। जबकि, राज्य के गृह मंत्री से लेकर सीएम बसवराज बोम्मई मामले पर कानून के अनुसार जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई कोडागु में कथित हथियारों के प्रशिक्षण पर कहा कि हम ऐसी किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं देंगे जो कानून के खिलाफ हो, चाहे आयोजक कोई भी संस्था हो। 

 

गृह मंत्री बोले- अवैध है तो उचित कार्रवाई करेंगे

वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र कोडागु में कथित हथियारों के प्रशिक्षण पर मामले में कहा कि एक निजी स्कूल के सालाना कैंप में एयर गन का इस्तेमाल किया गया। शिविर का आयोजन आत्म रक्षा प्रशिक्षण के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी एयर गन से खुद पुलिस भी ट्रेनिंग देती है। अगर यह अवैध है तो हम उचित कार्रवाई करेंगे। 
 
विज्ञापन

पांच मई से 11 मई के बीच आयोजित किया गया था शिविर

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के मदिकेरी जिले में आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। शिविर में उन्हें एयर गन का प्रशिक्षण दिया गया है। एसडीपीआई और पीएफआई सदस्य इब्राहिम ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है और जांच की मांग की है। प्रशिक्षण शिविर पांच मई से 11 मई के बीच आयोजित किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शिक्षा विभाग से पूछा है कि क्या इस तरह के आयोजन के लिए स्कूल के मैदान का इस्तेमाल किया जा सकता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें