फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka PGCET 2021 Result: केईए ने जारी किया पीजीसीईटी का परिणाम, जानिए योग्यता मानदंड

Mon, 20 Dec 2021 01:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने पीजीसीईटी 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। KEA आधिकारिक वेबसाइट पर PGCET काउंसलिंग आयोजित करेगा और योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग के माध्यम से विभिन्न भाग लेने वाले कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
कर्नाटक पीजीसीईटी 2021 रिजल्ट जारी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka PGCET 2021 Result Qualification Criteria: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) ने कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (पीजीसीईटी) 2021 का परिणाम रविवार, 19 दिसंबर को जारी कर दिया है। एमई, एमटेक, मार्च जैसे कार्यक्रमों के लिए पीजीसीईटी 2021 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार- cetonline.karnataka.gov.in पर परिणाम की जांच कर सकते हैं। परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने पीजीसीईटी नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें। 

कर्नाटक पीजीसीईटी रिजल्ट और योग्यता मानदंड

KEA आधिकारिक वेबसाइट पर PGCET काउंसलिंग आयोजित करेगा और योग्य उम्मीदवारों को काउंसलिंग के माध्यम से विभिन्न भाग लेने वाले कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी। पीजीसीईटी 2021 योग्यता मानदंड के अनुसार, सामान्य उम्मीदवारों जिन्होंने सभी विषयों में कुल मिलाकर न्यूनतम अंकों का 50 प्रतिशत प्राप्त किए हैं, वे इसके पात्र होंगे। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सभी विषयों में कुल अंकों का कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

Karnataka PGCET 2021 का परिणाम कैसे देखें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।
  • KEA वेबसाइट डिफॉल्ट रूप से कन्नड़ भाषा में खुलती है, उम्मीदवार ऊपरी दाएं कोने पर दिए गए विकल्प का उपयोग करके अंग्रेजी में परिवर्तित कर सकते हैं।
  • होम पेज पर दिखाई देने वाले, '19-12-2021 पीजीसीईटी परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया लॉगिन पेज फिर से खुल जाएगा।
  • उम्मीदवारों को यहां अपने पीजीसीईटी 2021 रोल नंबर दर्ज करने होंगे।
  • पीजीसीईटी 2021 का परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक करें और उसे सेव कर लें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए परिणाम की एक प्रति का प्रिंट आउट लेकर भी रखें।

यह भी पढ़ें : शिक्षा और बोर्ड परीक्षाओं - रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें