फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMM Scholarship Result 2023: नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप टेस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 24 Mar 2023 06:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DSERT Karnataka NMMS Result 2022-23: डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (DSERT) ने कर्नाटक नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) रिजल्ट 2022-23 शुक्रवार, 24 मार्च, 2023 को जारी कर दिया है।
विज्ञापन
DSERT Karnataka NMMS Result 2022-23 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DSERT Karnataka NMMS Result 2022-23: डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (DSERT) ने कर्नाटक नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) रिजल्ट 2022-23 शुक्रवार, 24 मार्च, 2023 को जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - dsert.kar.nic.in पर NMMS रिजल्ट 2023 कर्नाटक पीडीएफ देख सकते हैं। कर्नाटक NMMS परीक्षा 22 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

 
कर्नाटक नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप टेस्ट 2023 का रिजल्ट चार डिवीजनों के लिए घोषित किया गया है। परिणाम कर्नाटक राज्य के सभी 34 जिलों के लिए जारी किया गया है।  NMMS परिणाम 2023 पीडीएफ में उम्मीदवार की पंजीकरण संख्या, नाम, GMAT, SAT में अंक और कुल अंक शामिल हैं।

 

विज्ञापन

Karnataka NMMS Result 2023 की जांच करने के लिए आसान प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - dsert.kar.nic.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर 'NTSE/NMMS Marks/Result' टैब पर क्लिक करें।
  3. 22 जनवरी को आयोजित एनएमएमएस परीक्षा 2022-23 की जिलेवार अंक सूची दिखाई जाएगी।
  4. जिलेवार लिंक पर क्लिक करें इसके बाद स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी।
  5. अब आप पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट ले लें।
  6. पीडीएफ सूची में सर्च कमांड के जरिये अपनी पंजीकरण संख्या खोजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें