फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCET 2023 Results: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट केसीईटी के नतीजे घोषित, इंजीनियरिंग में विग्नेश ने किया टॉप

Thu, 15 Jun 2023 12:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KCET 2023 Exam Results: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार, 15 जून को कर्नाटक सीईटी 2023 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम केईए वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।  
विज्ञापन
KCET 2023 Exam Results - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स With Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

KCET 2023 Exam Results: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार, 15 जून को कर्नाटक सीईटी 2023 के परिणाम kea.kar.nic.in पर घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम केईए वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। केसीईटी 2023 पूरे कर्नाटक में 20 से 23 मई को आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन

कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 इंजीनियरिंग स्ट्रीम में विग्नेश नटराज कुमार ने 97.889% अंकों के साथ टॉप किया है। कुमार नटराज चिल्ड्रन होम, बेंगलुरु से हैं। वहीं, जयनगर, बेंगलुरु में आरवी पीयू कॉलेज के अर्जुन कृष्णस्वामी और हुबली में विद्यानिकेतन पीयू साइंस कॉलेज के समृद्ध शेट्टी ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन

कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) कर्नाटक के कॉलेजों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष, 2,03,381 छात्र इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के पात्र हैं। कृषि विज्ञान पाठ्यक्रमों के लिए 1,64,187 उम्मीदवार योग्य रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें