फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: 26 जुलाई से फिर से खुलेंगे कॉलेज और हॉस्टल, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

Sat, 24 Jul 2021 08:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कर्नाटक में 26 जुलाई यानी कि सोमवार से कॉलेज और हॉस्टल फिर से खुलेंगे। सूबे में यूजी और पीजी कॉलेज 26 जुलाई से फिर से खुलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में 26 जुलाई यानी कि सोमवार से कॉलेज और हॉस्टल फिर से खुलेंगे। सूबे में यूजी और पीजी कॉलेज 26 जुलाई से फिर से खुलने जा रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया था। हालांकि, अभी तक सूबे की सरकार ने कॉलेज परिसरों के अंदर जाने के लिए कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देश और प्रोटोकॉल के पालन की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई मेन सत्र 3: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- बारिश से प्रभावित महाराष्ट्र के छात्रों को मिलेगा एक और मौका

आपको बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री सीएन अश्वत्नारायण द्वारा पहले ही घोषणा कर दी गई है कि केवल उन ही छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला डोज लिया होगा। सूबे की सरकार ने ऑफलाइन कक्षाओं के अलावा छात्रावासों को भी फिर से खोलने की अनुमति दी है। इसके लिए कुछ कॉलेजों ने अपने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए छात्रों को दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। हालांकि, ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेना और सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-RBSE 12th Result 2021: 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 99.52 फीसदी, एसएमएस के जरिए ऐसे


छात्रों और कर्मचारियों को खुद लानी होगी पानी की बोतल
छात्रों और कर्मचारियों को पानी की बोतलें खुद लानी होगी। विद्यार्थियों और कर्मचारियों को दूसरों के साथ भोजन साझा न करने की सलाह दी गई है। कॉलेज में सभी विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। कुछ कॉलेजों ने अपने छात्रों और कर्मचारियों को सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की है। कॉलेजों द्वारा विद्यार्थियों के लिए जारी एसओपी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें