फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka CET 2022: 16 जून से होगी कर्नाटक सीईटी परीक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में मिलेंगे दाखिले

Tue, 29 Mar 2022 12:04 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka CET 2022: कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि सीईटी परीक्षाएं 16, 17 और 18 जून को होंगी। मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों में इसी तरह की परीक्षाओं की संभावित तिथियों को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सीईटी का टाइम-टेबल तय किया गया है। 
विज्ञापन
Karnataka CET परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka CET 2022: कर्नाटक में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2022 की तारीखों की घोषणा सोमवार को कर दी गई है। कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने कहा कि सीईटी परीक्षाएं 16, 17 और 18 जून को होंगी। मंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों में इसी तरह की परीक्षाओं की संभावित तिथियों को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सीईटी परीक्षा का टाइम-टेबल तय किया गया है। 

विज्ञापन

 

Karnataka CET 2022: परीक्षा समय-सारणी 

  • जीव विज्ञान विषय की परीक्षा 16 जून, 2022 को सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • गणित विषय की परीक्षा 16 जून, 2022 को ही दोपहर की शिफ्ट में निर्धारित की गई है।
  • वहीं, भौतिकी विषय की परीक्षा 17 जून, 2022 को सुबह की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • जबकि विज्ञान विषय की परीक्षा 17 जून, 2022 को ही दोपहर की शिफ्ट में निर्धारित की गई है। 
  • इनके अलावा कन्नड़ भाषा की परीक्षा 18 जून, 2022 को होरानाडु और गडिनाडु (अन्य राज्य और सीमा क्षेत्र) में कन्नड़ उम्मीदवारों के लिए चयनित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

 


Karnataka CET 2022 आवेदन सिर्फ 20 अप्रैल तक

कर्नाटक सीईटी परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार पांच अप्रैल, 2022 से 20 अप्रैल, 2022 तक कर्नाटक सीईटी परीक्षा के लिए अपना नामांकन पंजीकृत कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदक उम्मीदवारों को 22 अप्रैल, 2022 से पहले परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। 

विज्ञापन

 

Karnataka CET 2022 संशोधन के लिए विंडो मई में खुलेगी 

कर्नाटक सीईटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि यदि वे आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म में किसी भी जानकारी को अपडेट या संपादित करना चाहते हैं, तो उन्हें दो मई से छह मई तक आवेदन में संशोधन करने का समय दिया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार 30 मई, 2022 से अपने प्रवेश पत्र यानी एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें