कर्नाटक सरकार ने बुधवार को एलकेजी से लेकर कक्षा पांच तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार नें दो फैसले लिए हैं पहले फैसले में एलकेजी, यूकेजी और प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर तुरंत रोक लगा दी जाए।
उन्होंने कहा कि यह फैसला नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस (निमहंस) के निदेशक की रिपोर्ट में की गई सिफारिश को ध्यान में रख कर किया गया है। वहीं दूसरे फैसले के तहत ऑनलाइन कक्षाओं के नाम पर हो रही फीस की वसूली को भी बंद होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में शिकायते मिल रही थी।
वहीं कर्नाटक सरकार नें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के विभिन्न पहलुओं पर शिक्षा विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया है। यह समिति अपनी रिपोर्ट 10 दिनों के अंदर देगी।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...