फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka 2nd PUC Result : कर्नाटक द्वितीय पीयूसी सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Fri, 21 Apr 2023 01:17 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Karnataka Puc Result 2023: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही आज से ही सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Karnataka 2nd PUC result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karnataka 2nd Puc Result 2023 Out: कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का परिणाम 2023 घोषित कर दिया गया है। कर्नाटक कक्षा 12 के परिणाम देखने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट- karresults.nic.in पर सक्रिय कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे अब देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 74.67 फीसदी रहा है।

विज्ञापन

कर्नाटक बोर्ड ने आज यानी 21 अप्रैल 2023 से ही 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए पूरक पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजीकरण परिणामों की घोषणा की तारीख से शुरू होगा और बिना किसी लेट फीस के साथ 26 अप्रैल, 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। लेट फीस के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी और 2 मई 2023 तक चलेगी।

Karnataka 2nd PUC पूरक शुल्क

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी पूरक परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को एक विषय के लिए 140 रुपये, दो विषयों के लिए 270 रुपये, तीन या अधिक विषयों के लिए 400 रुपये पूरक शुल्क देना होगा। आरक्षित श्रेणी के छात्रों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

पूरक परीक्षा की समय सारिणी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अधिसूचित की जाएगी। असफल छात्र जो पूरक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे इसे KSEAB की आधिकारिक वेबसाइट- kseab.karnataka.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

बता दें कि इस वर्ष से असफल उम्मीदवारों के लिए मार्क्स कार्ड सह एप्लीकेशन (एमसीए)  जारी नहीं किए जाएंगे। प्रधानाचार्यों को मार्च - 2023 परीक्षा के असफल उम्मीदवारों से शुल्क जमा करवाना, यदि वे बोर्ड द्वारा प्रदान की गई परिणाम शीट के आधार पर II पीयूसी पूरक परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित होने के इच्छुक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें