फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस से जुड़े वो प्रश्न, जो अक्सर परीक्षा में पूछ लिए जाते हैं; जानें जवाब

Sat, 26 Jul 2025 08:29 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kargil Vijay Diwas 2025: भारत में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1999 के युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रृद्धांजलि दी जाती है। इस ऐतिहासिक दिन से जुड़े प्रश्न अक्सर प्रतियोगी परीक्षा में पूछ लिए जाते हैं।
 
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2025 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kargil Vijay Diwas, Shaheed Diwas 2025: 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। यही वह दिन है जब भारत के जांबाज सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से पाकिस्तानी सेना को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। यह हिंदुस्तान के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर कारगिल युद्ध से जुड़े प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। 

विज्ञापन


अगर आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको यहां बताए प्रश्न और उनके उत्तर जरूर जानने चाहिए।

History of Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस का संक्षिप्त इतिहास

कारगिल विजय दिवस 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाकर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर भारतीय जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। 1999 की गर्मियों में पाकिस्तानी सेना ने चुपके से LOC (लाइन ऑफ कंट्रोल) पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की। उन्होंने ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था ताकि श्रीनगर-लेह राजमार्ग को बाधित किया जा सके। भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय की शुरुआत की, जिसमें 500 से अधिक जवान शहीद हुए थे। भारत सरकार ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल युद्ध में जीत की औपचारिक घोषणा की।

Kargil Vijay Diwas 2025: अक्सर परीक्षा में पूछ लिए जाते हैं ये प्रश्न


प्रश्न: 1. कारगिल युद्ध कब हुआ था?
उत्तर: कारगिल युद्ध मई 1999 से जुलाई 1999 तक चला था।

प्रश्न: 2. कारगिल युद्ध किस ऑपरेशन के तहत हुआ था?
उत्तर: कारगिल की जंग ऑपरेशन विजय के तहत लड़ी गई थी।

प्रश्न: 3. कारगिल युद्ध में कितने सैनिक शहीद हुए थे?
उत्तर: कारगिल की लड़ाई में लगभग 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।

प्रश्न: 4. कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के प्रमुख कौन थे?
उत्तर: उस समय जनरल वी पी मलिक भारतीय सेना के प्रमुख थे।

प्रश्न: 5. कारगिल युद्ध में टाइगर हिल पर वीरता दिखाने के लिए किसे परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया?
उत्तर: कैप्टन विक्रम बत्रा को टाइगर हिल पर वीरता दिखाने के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न: 6. कारगिल युद्ध के दौरान भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर: जब देश में कारगिल युद्ध छिड़ा, तब अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री थे।

प्रश्न: 7. 1999 के युद्ध के दौरान किन दो क्षेत्रों में सबसे अधिक लड़ाई हुई थी?
उत्तर: तोलोलिंग और टाइगर हिल।

प्रश्न: 8. कारगिल में पाकिस्तान की घुसपैठ को पहले किस चरवाहे ने देखा था?
उत्तर: सबसे पहले एक स्थानीय चरवाहे ताशी नामग्याल ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखा था।
विज्ञापन

कैसे मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?

दिल्ली के अमर जवान ज्योति और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर श्रद्धांजलि समारोह होता है। लेह और कारगिल वॉर मेमोरियल पर सैनिकों को सम्मानित किया जाता है। साथ ही कई स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें