यह अनुभव सिर्फ एक जीत का नहीं, एक सोच का है
डीएवी पब्लिक स्कूल शिमला के 12वीं के छात्र चिराग नेगी कहते हैं कि यह मेरे लिए एक विशेष उपलब्धि है। इस ओलंपियाड ने मेरी सोच के दायरे को बढ़ाया और मुझे और अधिक सीखने की प्रेरणा दी। मैं अपने सभी साथियों को इसे जरूर आजमाने की सलाह देता हूं।
क्या है विद्यार्थियों की राय
DL DAV मॉडल स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा गौरी जुनेजा के लिए यह सफर नए तरीकों को सीखने का रहा। उन्होंने कहा कि मैंने नई ट्रिक्स और तकनीक्स सीखीं। यह मेरे लिए सीखने का मजबूत जरिया बना।
वेस्ट एकेडमी, हरियाणा, के कक्षा 6 के छात्र राघव ने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा है। इस मंच ने मुझे किताबों से परे सोचने और अपनी असली क्षमताओं को पहचानने का मौका दिया। उनका संदेश साफ है: ‘असली सफलता निरंतर तैयारी और आत्मविश्वास से मिलती है।’
प्रयागराज के कक्षा 8 की अदिति राज सिंह ने आर माधवन के संदेश से प्रेरणा पाई। कहा कि ‘मैंने उन विषयों को भी जाना, जो पहले मुझे नहीं पता थे। यह हर छात्र के लिए ज्ञान और आत्मविश्वास का अवसर है।’
St. Dominic's School की कक्षा 7 की वेनीषा शर्मा के शब्द गूंजते हैं। उन्होंने कहा कि ‘यह उपलब्धि केवल एक टाइटल नहीं, बल्कि यह विश्वास है कि केंद्रित प्रयास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।’
गर्व, आशा और प्रेरणा
टॉपर्स के माता-पिता और शिक्षक बेहद गर्वित नजर आए। कई छात्रों ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे शिक्षकों की लगातार मेहनत, समर्पण, और पारिवारिक सहयोग की अहम भूमिका रही।
मेरठ की कक्षा 5 की छात्रा माही ने कहा कि ‘इस उपलब्धि ने समाज और परिवार के सामने मेरा दृष्टिकोण ही बदल दिया। अब मेरी पूरी कक्षा AUNO में भाग लेने के लिए उत्साहित है।’
G.D. Goenka Bareilly के साहिल अग्रवाल ने कहा कि ‘मैं क्लास 1 से ओलंपियाड्स में भाग लेता आया हूं और यह मंच आत्मविश्वास बढ़ाने में सबसे ज्यादा मदद करता है।’
Amar Ujala National Olympiad : क्यों है जरूरी
AUNO का उद्देश्य छात्रों को केवल परीक्षा की आदत डालना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन कौशल, समस्या समाधान क्षमता, और प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करना है। यह ओलंपियाड केवल अकादमिक मूल्यांकन नहीं, बल्कि यह हर छात्र की राष्ट्रीय पहचान बनाने का अवसर है।
विषय सूची (कक्षा-वार)
- कक्षा 3–5: इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग
- कक्षा 6–10: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI
- कक्षा 11–12: इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, फाइनेंशियल अवेयरनेस, टेक और AI
परीक्षा संरचना
- लेवल 1 (स्कूल स्तर) : 6 नवंबर – 13 नवंबर 2025
- लेवल 2 (राष्ट्रीय स्तर) : टॉप 20% चयनित छात्र
- चयन प्रक्रिया : लेवल 1 में शीर्ष 20% प्रदर्शन करने वाले छात्र लेवल 2 के लिए चुने जाएंगे
पुरस्कार
- जिला स्तर : मेडल + प्रमाण पत्र
- राज्य स्तर : नकद पुरस्कार + शील्ड + प्रमाण पत्र
- राष्ट्रीय स्तर : नकद पुरस्कार + ट्रॉफी + प्रमाण पत्र
संपर्क और आवेदन