करगिल युद्ध में शहादत देने वाले 527 सैनिकों को हर साल 26 जुलाई को याद किया जाता है। करगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के रूप में मनाया जाने वाला ये दिन साल 1999 में हुए युद्ध में सैकड़ों भारतीय सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है। बता दें कि उस साल पाकिस्तानी घुसपैठियों ने करगिल की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया, जिसके खिलाफ 26 जुलाई को भारतीय सैनिकों ने युद्ध किया और जंग जीत कर करगिल की चोटियों पर जीत का झंडा फहराया। इस साल भारत 21वां करगिल युद्ध मना रहा है। आगे पढते हैं प्रसिद्ध नारे जो आपक अंदर जोश भर देंगे।