फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर यूनिवर्सिटीः प्रैक्टिकल एग्जाम, वायवा का शेड्यूल तय

Mon, 07 Nov 2016 12:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विस्तृत ब्योरा जल्द ही वेबसाइट kanpuruniversity.org पर उपलब्ध
विज्ञापन
कानपुर यूनिवर्सिटी के प्रैक्टिकल एग्जाम और वायवा 15 जनवरी 2017 से कराए जाएंगे। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही विस्तृत शेड्यूल संबद्ध राजकीय, अनुदानित और निजी डिग्री कॉलेजों के लॉगिन पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्रैक्टिकल, वायवा 15 फरवरी तक कराना है। 
विज्ञापन

कानपुर यूनिवर्सिटी की शैक्षिक सत्र 2016-17 की संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। इसमें कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित 11 जिलों के 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए परीक्षा की तिथियां तय की जा रही हैं। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने बताया कि परीक्षा से पहले ही प्रैक्टिकल, वायवा कराने का लक्ष्य है। बीएससी थर्ड ईयर के प्रैक्टिकल भी होंगे, जिसमें कि मार्क्स दिए जाने हैं। बीएससी फर्स्ट ईयर और बीएससी सेकेंड ईयर में ग्रेड देने की व्यवस्था है। विस्तृत ब्योरा जल्द ही वेबसाइट kanpuruniversity.org पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। दोनों (संस्थागत और व्यक्तिगत) परीक्षाएं एक साथ होंगी। यह फैसला पहले हो चुका है। परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह से कराई जाएंगी। इस बार 11 जिलों के करीब 1000 कॉलेजों के स्टूडेंटों को पेपर देना है। 
विज्ञापन

ये हैं जिले 
कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें