बोर्ड का एक पत्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी किया
देशभर के आईआईटी, एनआईटी और ट्रिपलआईटी में एडमिशन के लिए सेंट्रल सीट अलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत सत्र 2017-18 से इन राष्ट्रीय संस्थानों में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) रैकिंग और 12वीं में 75 प्रतिशत अंक अनिवार्य कर दिए गए हैं। पहले इस नियम को केवल आईआईटी के लिए लागू करने की बात चल रही थी, लेकिन बाद में एनआईटी, ट्रिपलआईटी और सेंट्रली फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस में भी लागू कर दी गई। बोर्ड का एक पत्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी किया गया।
एससी-एसटी को छूट
सामान्य छात्रों को एडमिशन के लिए भले ही 75 प्रतिशत अनिवार्य है, लेकिन एससी व एसटी उम्मीदवारों को इसमें छूट दी गई है। बोर्ड के मुताबिक इन वर्ग से आने वाले छात्रों को 12वीं में 65 प्रतिशत अंक ही अनिवार्य रहेगा।
दिसंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी और सीएफटीआई में एडमिशन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई) मेन और एडवांस 2019-18 के जरिए होनी है। जेईई मेन के लिए दिसंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है, जबकि जेईई मेन में सफल दो लाख अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। एडवांस के लिए 28 अप्रैल से दो मई 2017 तक आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।