फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2025: आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, तीन जून से रजिस्ट्रेशन शुरू

Thu, 29 May 2025 12:21 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने की प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी। यह प्रक्रिया कुल पांच चरणों में पूरी की जाएगी, जबकि छठा राउंड विशेष रूप से केवल IIT में प्रवेश के लिए होगा।
विज्ञापन
JoSAA Counselling 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Counselling 2025: इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने JoSAA काउंसलिंग 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड पास कर लिया है, वे इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।

जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट कब आएगा?

आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का परिणाम 2 जून 2025 को घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। वहीं, आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) में सफल अभ्यर्थी 8 जून से AAT-विशेष विकल्प भरना शुरू कर सकते हैं।

छह चरणों में होगी काउंसलिंग

इस वर्ष JoSAA काउंसलिंग 2025 के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 47 जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपन्न होगी। काउंसलिंग 3 जून से 28 जुलाई के बीच कुल छह चरणों में आयोजित की जाएगी।

इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 3 जून से 12 जून शाम 5 बजे तक JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग करनी होगी। पहले चरण की सीट अलॉटमेंट सूची 14 जून को जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित होगी, उन्हें 19 जून तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करके अपनी सीट को कन्फर्म करना होगा।
विज्ञापन


काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

इसके बाद काउंसलिंग के बाकी चरणों में क्रमशः दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 21 जून, तीसरे राउंड का 28 जून, चौथे राउंड का 4 जुलाई, पांचवें राउंड का 10 जुलाई और अंतिम छठे राउंड का सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी किया जाएगा।
 
प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग शुरू 3 जून 2025
च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 12 जून 2025 (शाम 5 बजे तक)
पहला मॉक सीट एलोकेशन 9 जून 2025
दूसरा मॉक सीट एलोकेशन 11 जून 2025
अंतिम विकल्प लॉक करने की तिथि 12 जून 2025
पहला राउंड सीट अलॉटमेंट 14 जून 2025
सीट एक्सेप्टेंस फीस भुगतान और ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड 1) 14 जून – 19 जून 2025
दूसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 21 जून 2025
तीसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 28 जून 2025
चौथा राउंड सीट अलॉटमेंट 4 जुलाई 2025
पांचवां राउंड सीट अलॉटमेंट 10 जुलाई 2025
छठा (अंतिम) राउंड सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई 2025
पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया का समापन 28 जुलाई 2025 (अनुमानित)
विज्ञापन

इस साल आईआईटी में काउंसलिंग के छह राउंड होंगे। पिछले साल से काउसंलिंग का एक राउंड अधिक मिलेगा। खास बात यह है कि देश में पहली बार दिव्यांग वर्ग के छात्रों की यूडीआईडी कार्ड (भारत सरकार की ओर से जारी एक विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र ) से वेरिफिकेशन होगा।  आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी समेत 121 उच्च शिक्षण संस्थानों में दिव्यांग छात्रों को अब फिजिकल वेरिफिकेशन से राहत मिल गई है। अब उन्हें उन्हें सेंटर पर जाकर अपने डाक्यूमेंट नहीं दिखाने होंगे।

आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी गर्ल्स सीट

आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर बेटियों को दाखिला मिलेगा। इन अतिरिक्त सीटों से अन्य आरक्षित सीटों में कोई कटौती नहीं हुई है। इसका मकसद बेटियों को देश के इंजीनियरिंग प्रीमियम संस्थानों से जोड़ना है।

12वीं में 75 फीसदी या टॉप 20 पर्सेंटाइल जरूरी

जोसा काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले छात्र ध्यान दें कि 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक और टॉप 20 पर्सेंटाइल होने जरूरी है। यदि कोई छात्र इन दोनों नियमों को पूरा नहीं कर पाता होगा तो काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेगा। इसके अलावा यदि किसी बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल नहीं होंगे तो ऐसे मामले में सीबीएसई बोर्ड के नियमों का पालन किया जाएगा। वहीं, एससी, एसटी छात्रों को 12वीं कक्षा में 75 फीसदी की बजाय 65 फीसदी अंक होने जरूरी है।

नया नियम, फीस पंजीकरण के साथ प्री-पेमेंट का विकल्प

अब किसी छात्र की सीट फीस जमा न होने के कारण रद्द नहीं होगी। इस वर्ष से फीस जमा करने के नियम में बड़ा बदलाव हुआ है। जोसा काउंसलिंग में पंजीकरण के बाद ज्वाइस फिलिंग के साथ ही छात्र को अपनी फीस जमा करने का मौका मिलेगा। अब छात्र ही फीस जमा करें, यह जरूरी नहीं होगा। बिना लॉगइन भी कोई भी फीस जमा कर सकेगा।

दूसरे से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में सीट छोड़नी या पक्की करनी अनिवार्य

आईआईटी में दाखिला नियम में बदलाव हुआ है। एक छात्र की गलती के कारण दूसरे छात्र को दाखिला सीट से बंचित नही रहना होगा। छात्र को दूसरे से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में सीट छोड़नी या पक्की करनी अनिवार्य होगी। यदि कोई छात्र इस अवधि में सीट पर फैसला नहीं ले पाता है तो फिर उसे जेईई एडवांस से डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें