फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू; देखें डॉक्यूमेंट लिस्ट और तिथियां

Tue, 03 Jun 2025 10:20 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होगी।  जिन छात्रों ने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड 2025 क्वालिफाई किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
JoSAA Counselling Registration 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Counselling Registration 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके है। ऐसे में अब संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण की तरफ से आज यानी 3 जून 2025 से JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन छात्रों ने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड 2025 क्वालिफाई किया है, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

छह चरणों में होगी काउंसलिंग

इस वर्ष JoSAA काउंसलिंग 2025 के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 47 जीएफटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में संपन्न होगी। काउंसलिंग आज यानी 3 जून से 28 जुलाई के बीच कुल छह चरणों में आयोजित की जाएगी।

इसमें भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 3 जून से 12 जून शाम 5 बजे तक JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग करनी होगी।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें कटऑफ

 एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

JoSAA 2025 के दौरान आईआईटी में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
  • कक्षा 10 की मार्कशीट/प्रमाणपत्र (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
  • कक्षा 12 की मार्कशीट
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) – निर्धारित फॉर्मेट में
  • PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • 40% से कम विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए लेखन में कठिनाई संबंधी प्रमाणपत्र
  • बैंक पासबुक की फोटो या कैंसिल्ड चेक
  • मेडिकल सर्टिफिकेट (Annexure 7 के अनुसार)
  • OCI/PIO कार्ड (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट या नागरिकता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

JoSAA 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और कॉलेज च्वाइस फिलिंग शुरू 3 जून 2025
च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि 12 जून 2025 (शाम 5 बजे तक)
पहला मॉक सीट एलोकेशन 9 जून 2025
दूसरा मॉक सीट एलोकेशन 11 जून 2025
अंतिम विकल्प लॉक करने की तिथि 12 जून 2025
पहला राउंड सीट अलॉटमेंट 14 जून 2025
सीट एक्सेप्टेंस फीस भुगतान और ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड 1) 14 जून – 19 जून 2025
दूसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 21 जून 2025
तीसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 28 जून 2025
चौथा राउंड सीट अलॉटमेंट 4 जुलाई 2025
पांचवां राउंड सीट अलॉटमेंट 10 जुलाई 2025
छठा (अंतिम) राउंड सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई 2025
पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया का समापन 28 जुलाई 2025 (अनुमानित)
विज्ञापन

आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी गर्ल्स सीट

आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर बेटियों को दाखिला मिलेगा। इन अतिरिक्त सीटों से अन्य आरक्षित सीटों में कोई कटौती नहीं हुई है। इसका मकसद बेटियों को देश के इंजीनियरिंग प्रीमियम संस्थानों से जोड़ना है।

JEE Advanced Toppers 2025: रजित गुप्ता AIR-1 के साथ बने टॉपर; देवदत्ता माझी महिला वर्ग में अव्वल; देखें लिस्ट

नया नियम, फीस पंजीकरण के साथ प्री-पेमेंट का विकल्प

अब किसी छात्र की सीट फीस जमा न होने के कारण रद्द नहीं होगी। इस वर्ष से फीस जमा करने के नियम में बड़ा बदलाव हुआ है। जोसा काउंसलिंग में पंजीकरण के बाद ज्वाइस फिलिंग के साथ ही छात्र को अपनी फीस जमा करने का मौका मिलेगा। अब छात्र ही फीस जमा करें, यह जरूरी नहीं होगा। बिना लॉगइन भी कोई भी फीस जमा कर सकेगा।

JEE Advanced Result: जेईई टॉपर बनना काफी नहीं! आईआईटी में एडमिशन के लिए पूरी करनी होंगी ये जरूरी शर्तें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें