एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जोसा काउंसलिंग के तीसरे राउंड के सीट आवंटन में जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से 9,लाख 69 हजार 763 रैंक वाले छात्र को ओपन कैटेगरी में एनआईटी सिक्किम में होम स्टेट कोटे से सिविल ब्रांच आवंटित हुई है। इसके साथ ही जेंडर न्यूट्रल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 16 हजार 476 रही जोकि आईआईटी धारवाड़ की इंट्राडीसिप्लनरी साइंस की है।
वहीं दूसरी ओर फीमेल पूल कोटे से सुपर न्यूमरेरी सीटें मिलाकर 10 लाख 14 हजार 892 रैंक वाली लड़की को ओपन केटेगरी में एनआईटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से मकेनिकल ब्रांच मिली है। साथ ही फीमेल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 24 हजार 882 रही जोकि आईआईटी धारवाड़ की इंट्राडीसिप्लनरी साइंस की है।
प्रवेश फीस जमा ना कराने पर सीट होगी कैंसिल
एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार जोसा द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार जिन स्टूडेंट्स को जोसा काउंसलिंग के छठवें राउंड में एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई की सीट का आवंटन होगा , यदि ये स्टूडेंट्स एनआईटी सिस्टम से आवंटित अपने कॉलेज से संतुष्ट हैं, उन्हें आंशिक प्रवेश फीस जमा करानी होगी। स्टूडेंट्स आंशिक प्रवेश फीस जमा नहीं करवाता है तो उनकी आवंटित सीट कैंसिल कर दी जाएगी, भले ही स्टूडेंट्स ने पहले सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करवा दी हो।
छात्रों को आंशिक प्रवेश फीस 29 से 31 जुलाई के मध्य जमा करवानी होगी। स्टूडेंट्स द्वारा काउंसलिंग के दौरान जमा करवाई गई सीट असेप्टेंस फीस एवं आंशिक प्रवेश फीस उनके प्रवेश के दौरान शेष कॉलेज की फीस में समायोजित कर ली जाएगी। वे विद्यार्थी जो अपने एनआईटी सिस्टम से आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं हैं और खाली सीटों के लिए करवाई जा रही सीएसएबी काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, वे अपनी आंशिक प्रवेश फीस जमा कर अपनी आवंटित सीट सुरक्षित कर भी सीएसएबी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। यह सीएसएबी काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त के दूसरे सप्ताह में प्रारम्भ होगी।