जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया उन लोगों के लिए खुली है जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2023 और जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए क्वालिफाई हुए हैं। रजिस्ट्रेशन, ऑप्शन फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट आवंटन और रिपोर्टिंग ये सभी JoSAA 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के हिस्से हैं। 27 जून को मॉक सीट अलॉटमेंट के नतीजे सार्वजनिक किए जाएंगे और 30 जून को फाइनल सीट अलॉटमेंट के नतीजे आएंगे।