फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2023: तीन आईआईटी और 12 एनआईटी में नहीं बदल पाएंगे ब्रांच, छह IIT में बढ़ीं सीटें

Tue, 20 Jun 2023 07:31 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Counselling 2023: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड के रिजल्ट के बाद अब आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जोरों पर है।
विज्ञापन
JoSAA Counselling 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Counselling 2023: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड के रिजल्ट के बाद अब आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जोरों पर है। लाखों विद्यार्थी अपनी मिली हुई जेईई-मेन एवं एडवांस्ड की रैंक पर कॉलेज ऑप्शन चुनने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। क्योंकि इस वर्ष 119 कॉलेजों की 813 ब्रांचेंज को जोसा काउंसलिंग के दौरान भरना है। चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 28 जून 2023 तक है।

विज्ञापन

आईआईटी-एनआईटी में बदलाव

कॅरिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष कई आईआईटी-एनआईटी ने विद्यार्थियों के प्रथम वर्ष की परफॉर्मेंस के आधार पर होने वाले ब्रांच अपग्रेडेशन के विकल्प को बंद कर दिया है। इन आईआईटी में शीर्ष आईआईटी मुम्बई, हैदराबाद के अतिरिक्त आईआईटी जम्मू शामिल है। आईआईटी के साथ-साथ 12 एनआईटी ऐसे हैं, जिन्होंने इस वर्ष ब्रांच अपग्रेडेशन के ऑप्शन्स को बंद किया है। इन एनआईटी में दिल्ली, तिरछी, वारंगल, सूरतकल, जयपुर, राउरकेला, कालीकट, कुरूक्षेत्र, जमशेदपुर, सूरत, पाण्डेचेरी, नागालैंड शामिल हैं। 

आहूजा ने बताया कि हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी शीर्ष आईआईटी-एनआईटी की कोर ब्रांचों के अतिरिक्त लोअर-ब्रांचों को उनके नीचे के आईआईटी-एनआईटी की कोर ब्रांचों से ज्यादा प्राथमिकता में रखते थे, क्योंकि विद्यार्थियों की यह सोच होती है कि वे शीर्ष आईआईटी एवं एनआईटी में लोअर ब्रांचों में प्रवेश लेकर प्रथम वर्ष की परफार्मेंस के आधार पर ब्रांच अपग्रेड करवा सकते हैं। लेकिन अब तीन शीर्ष आईआईटी एवं 12 एनआईटी में ब्रांच अपग्रेड का विकल्प बंद होने से विद्यार्थी इन कॉलेजों में केवल अपनी रूचि के अनुसार पढ़ने वाली ब्रांच को ही प्राथमिकता सूची में रख सकेंगे।
विज्ञापन

किस आईआईटी में कितनी सीटें बढ़ी

इस वर्ष सर्वाधिक आईआईटी मंडी में 184 सीटें, आईआईटी पटना में 151, आईआईटी इंदौर में 120, हैदराबाद में 90, गांधी नगर में 82, भिलाई एवं जम्मू में 40-40, रोपड़ में 35, पलक्कड़ एवं जोधपुर में 20-20, आईआईटी भुवनेशन में 1 सीट बढ़ी है। इस प्रकार उपरोक्त आईआईटी में 783 सीटें बढ़ी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें