फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JOSAA Counselling: कल जारी होगी जोसा सेकंड मॉक सीट आवंटन सूची, ऐसे कर पाएंगे चेक

Mon, 19 Sep 2022 06:48 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JOSAA Counselling 2022: JOSAA दूसरी आधिकारिक सीट आवंटन सूची 28 सितंबर को और तीसरी सूची 03 अक्तूबर को प्रकाशित की जाएगी। छठी और अंतिम आवंटन सूची 16 अक्तूबर तक जारी की जाएगी।
विज्ञापन
JOSAA Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JOSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट लोकेशन अथॉरिटी (JOSAA) की ओर से 19 सितंबर को उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर दूसरा मॉक सीट आवंटन मंगलवार को जारी किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic पर जोसा मॉक आवंटन परिणाम की जांच कर सकेंगे। जोसा काउंसलिंग 2022 ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 12 सितंबर, 2022 को शुरू हुई। 

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक विवरणों की री-कंफर्म करने की आवश्यकता होती है, जैसे- लिंग, पात्रता और राष्ट्रीयता का राज्य कोड, और उम्मीदवार के संपर्क विवरण आदि करें। इससे पहले JOSAA फर्स्ट मॉक सीट अलॉटमेंट रविवार, 18 सितंबर को जारी किया गया था। दूसरे राउंड के बाद, उम्मीदवार अपनी पसंद को लॉक कर सकेंगे। JoSAA 2022 के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उम्मीदवार का पंजीकरण और विकल्प भरना 21 सितंबर को समाप्त होगा।

23 सितंबर को सुबह 10 बजे जारी होगा पहला आधिकारिक सीट आवंटन

JOSAA प्रथम आवंटन परिणाम 23 सितंबर, 2022 को सुबह 10.00 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शुल्क भुगतान, दस्तावेज अपलोड और प्रश्न का उत्तर 23 सितंबर, 2022 से 26 सितंबर, 2022 को शाम पांच बजे तक के बीच किया जाएगा। वहीं, JOSAA दूसरी आधिकारिक सीट आवंटन सूची 28 सितंबर, 2022 को और तीसरी सूची 03 अक्तूबर, 2022 को प्रकाशित की जाएगी। छठी और अंतिम आवंटन सूची 16 अक्तूबर, 2022 तक जारी की जाएगी।

 
विज्ञापन

JOSAA Counselling मॉक अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josa.nic.in पर जाएं।
  2. उपलब्ध होने के बाद जोसा काउंसलिंग मॉक सीट अलॉटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद जेईई मुख्य परीक्षा के एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4. अब यहां स्क्रीन पर JOSAA Counselling मॉक सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सहेज लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें