फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2022: जोसा काउंसलिंग 2022 का शेड्यूल जारी हुआ, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Sun, 21 Aug 2022 11:38 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Counselling 2022: ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक JoSAA Counselling 2022 की शुरुआत 12 सितंबर, 2022 से होगी।
विज्ञापन
JoSAA Counselling 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Counselling 2022: लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी/JoSAA काउंसलिंग, 2022 का आधिकारिक शेडूयूल जारी कर दिया गया है। जोसा के शेड्यूल को 20 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी छात्र इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जरूरी JoSAA Counselling 2022 में भाग लेने वाले हैं, वे इसके पूरे शेड्यूल को ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2022: इस तारीख से शुरू होगी काउंसलिंग
ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक JoSAA Counselling 2022 की शुरुआत 12 सितंबर, 2022 से होगी। जानकारी के मुताबिक इस बार अथॉरिटी काउंसलिंग के 06 राउंड आयोजित करा सकती है। 

JoSAA Counselling 2022: ये छात्र होंगे शामिल
ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी द्वारा आयोजित किए जाने वाले जोशा काउंसलिंग, 2022 के तहत जेईई एडवांस 2022 और जेईई मेन 2022 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले और प्रमुख प्रौद्योगिकी संस्थानों के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

JoSAA Counselling 2022: इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
जोसा काउंसलिंग का आयोजन 114 से अधिक संस्थानों में तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया और सीट आवंटन को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। इसमें 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, आईआईईएसटी शिबपुर, 26 आईआईआईटी और 33 अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2022: कब जारी होगा विस्तृत शेड्यूल?
जोसा 2022 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जेईई एडवांस 2022 परीक्षा समाप्त होने के बाद ही शुरू होगी। जेईई एडवांस के लिए परीक्षा 28 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली है। इसके बाद काउंसलिंग का विसतृत शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। छात्र किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें