फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2024: जोसा काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन के परिणाम जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Thu, 20 Jun 2024 12:23 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Counselling 2024: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज, 20 जून को पहले राउंड के सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। कैसे चेक कर पाएंगे उम्मीदवार परिणाम, यहां पढ़ें।
विज्ञापन
JoSAA Counselling 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

JoSAA Counselling 2024: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज, 20 जून को पहले राउंड के सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट- josaa.nic.in पर जाकर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें की सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों  को अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 20 से 24 जून तक ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा, सीट बुकिंग शुल्क का भुगतान करना होगा और दस्तावेज अपलोड करने होंगे, साथ ही काउंसलिंग पांच राउंड में होगी। 

JoSAA काउंसलिंग में दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 27 जून, 2024 को प्रकाशित किए जाएंगे। तीसरी आवंटन सूची 4 जुलाई, 2024 को, चौथी 10 जुलाई, 2024 को और पांचवीं आवंटन सूची 17 जुलाई, 2024 को प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन

JoSAA Counselling 2024: सीट बुकिंग शुल्क

एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति), जनरल-पीडब्ल्यूडी (सामान्य - विकलांग व्यक्ति), जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी (सामान्य - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - विकलांग व्यक्ति), ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी (अन्य पिछड़ा वर्ग - नॉन-क्रीमी लेयर - विकलांग व्यक्ति), एससी-पीडब्ल्यूडी (अनुसूचित जाति - विकलांग व्यक्ति), एसटी-पीडब्ल्यूडी (अनुसूचित जनजाति - विकलांग व्यक्ति) की श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को 15,000 रुपये वहीं अन्य की श्रेणी के उम्मीदवारों को 35,000 रुपये के शुल्क का भुगतान सीट बुकिंग के लिए करना होगा। 

JoSAA Counselling 2024: उम्मीदवारों के लिए विकल्प
 
  • फ्रीज: यदि आप आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और JoSAA काउंसलिंग 2024 के किसी भी आगे के दौर में भाग नहीं लेना चाहते हैं तो इसे चुनें।
  • फ्लोट: यदि आप वर्तमान सीट से संतुष्ट हैं, लेकिन JoSAA सीट आवंटन के आगामी दौर में अन्य संस्थानों में सीटों के लिए विचार किया जाना चाहते हैं तो इसे चुनें।
  • स्लाइड: यदि आप आवंटित सीट स्वीकार करते हैं, लेकिन उसी संस्थान में उच्च वरीयता वाले पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी इच्छुक हैं तो इसका विकल्प चुनें।
विज्ञापन

JoSAA Counselling 2024: कैसे चेक करें परिणाम 
 
  • सबसे पहले josaa.nic.in पर जाएं।
  • सीट आवंटन परिणाम वाला लिंक खोलें।
  • यदि आवश्यक हो तो अपना लॉगिन विवरण प्रदान करें।
  • इसे सबमिट करें और अगले पेज पर परिणाम देखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें