फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA 2023 Counselling: आईआईटी-एनआईटी प्रवेश के लिए पर्सेन्टाइल जारी, पहले राउंड की सीट आवंटन आज

Sun, 25 Jun 2023 10:59 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

देश के आईआईटी-एनआईटी सहित 116 कॉलेजों की 57 हजार से अधिक सीटों के लिए जोसा द्वारा जॉइंट काउंसलिंग जारी है। आईआईटी-एनआईटी एवं ट्रिपलआईटी प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अन्य पात्रताओं के साथ-साथ 12वीं बोर्ड की पात्रता को भी पूरा करना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
JoSAA Counselling 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA 2023 Counselling: देश के आईआईटी-एनआईटी सहित 116 कॉलेजों की 57 हजार से अधिक सीटों के लिए जोसा द्वारा जॉइंट काउंसलिंग जारी है। आईआईटी-एनआईटी एवं ट्रिपलआईटी प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अन्य पात्रताओं के साथ-साथ 12वीं बोर्ड की पात्रता को भी पूरा करना अनिवार्य होता है, जिसके अनुसार विद्यार्थियों को अपने-अपने बोर्ड की कैटेगरी अनुसार या तो टॉप-20 पर्सेन्टाइल में क्वालीफाई करना होता है या फिर सामान्य व ओबीसी के विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत एवं एससी-एसटी विद्यार्थियों को 65 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। 

विज्ञापन

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष गत तीन वर्षों की टॉप-20 पर्सेन्टाइल एक साथ जारी की गई है। जारी किए गए बोर्डों की टॉप-20 पर्सेन्टाइल में वर्ष 2023 में मणिपुर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, असम, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल 75 प्रतिशत एवं कैटेगिरी अनुसार 65 प्रतिशत से कम रही है।

इसके साथ ही मेघालय, झारखंड, हरियाणा, नागालैंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हिमाचल, दयालबाग, आईसीएससी, सीबीएसई, कर्नाटका, आंध्रप्रदेश की बोर्ड की टॉप 20 पर्सेन्टाइल 75 एवं कैटेगिरी अनुसार 65 प्रतिशत से अधिक रही है। वहीं गोवा बोर्ड की टॉप 20 पर्सेन्टाइल 75 पर्सेन्ट के बराबर रही है।

आहूजा के अनुसार देश में जेईई-मेन एवं एडवांस में बैठने वाले सबसे अधिक विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड से होते हैं। सीबीएसई बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल सामान्य वर्ग के लिए 84 प्रतिशत, ओबीसी की 82 प्रतिशत, एससी की 76 प्रतिशत, एसटी-पीडब्ल्यूडी की 74 प्रतिशत रही है।

अच्छी रैंक के बाद भी आईआईटी में प्रवेश से नहीं 

गत तीन वर्षों की टॉप-20 पर्सेन्टाइल के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बहुत से ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनकी जेईई-मेन एवं एडवांस्ड में रैंक तो अच्छी आई है, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड पात्रता (75 प्रतिशत या टॉप-20 पर्सेन्टाइल) पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण ये विद्यार्थी आईआईटी, एनआईटी व ट्रिपलआईटी में प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। 

2020 के बाद इस वर्ष 2021 से 23 वर्ष की टॉप-20 पर्सेन्टाइल जारी की गई है, जिससे ऐसे विद्यार्थियों को बड़ा नुकसान हो रहा है, जिन्होंने वर्ष 2021 एवं 22 में 12वीं की परीक्षा पास की और बोर्ड पात्रता पूरी नहीं कर पाए, क्योंकि इन विद्यार्थियों के पास अब बोर्ड इम्प्रूवमेंट का अवसर भी नहीं बचा था। तीन वर्षों की टॉप-20 पर्सेन्टाइल देरी से जारी की गई है। साथ ही कई बोर्ड ऐसे हैं, जिनका पूर्व के वर्षों में टॉप-20 पर्सेन्टाइल 75 प्रतिशत से कम रहता था। लेकिन इस वर्ष 75 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

राजस्थान-बिहार व पंजाब सहित कई इंतजार में 

जोसा द्वारा जारी की गई बोर्ड पर्सेन्टाइल में कई बड़े स्टेट बोर्ड ऐसे हैं, जिनकी अभी टॉप-20 पर्सेन्टाइल जारी नहीं की गई है, जिसमें राजस्थान, बिहार, गोवा, पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल बोर्ड की टॉप-20 पर्सेन्टाइल अभी जारी नहीं की गई है। इन बोर्डों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी जेईई-परीक्षाओं में क्वालीफाई होते हैं।
विज्ञापन

जोसा काउंसलिंग का प्रथम मॉक सीट 

आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए हो रही जोसा काउंसलिंग का जॉइंट काउंसलिंग का प्रथम मॉक सीट एलोकेशन रविवार को सुबह 11.30 बजे जारी होगा। इस मॉक सीट एलेकेशन में जिन विद्यार्थियों ने 24 जून रात 8 बजे तक अपने कालेजों ब्रांचेंज प्रिफ्रेंसेज को सेव कर दिया है, उनके डाटा के आधार पर जारी किया जाएगा। इसके बाद द्वितीय मॉक सीट आवंटन 27 जून को जारी होगा। विद्यार्थी 28 जून तक रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें