पहले राउंड के लिए सीटों के आवंटन के बाद की प्रक्रिया यहां समझें..
- जिन अभ्यर्थियों को पहले राउंड में सीटें आवंटित हो गई हैं, उन्हें बताये गए रिपोर्टिंग केंद्रों पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।
- यहां आपके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- अभ्यर्थियों के पास दस्तावेजों की जांच कराने के लिए 28 जून 2019 से लेकर 02 जुलाई 2019 तक का समय है।
- केंद्रों पर अभ्यर्थी अपने सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल और फोटो कॉपी दोनों लेकर जाएं। जांच के बाद आपके दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी आपको वापस कर दी जाएगी।
बता दें कि जोसा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) समेत देश के अन्य सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई व बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग करा रहा है।
जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
जोसा द्वारा आपको आवंटित सीट का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से IITs की आवंटन सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से NITs, IIITs, GFTIs की आवंटन सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।