फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE MAIN: ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग में हर राउंड के बाद मिलेगा नये रजिस्ट्रेशन का मौका

Thu, 27 Jun 2019 09:48 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
  • डीटीयू, आईआईआईटी दिल्ली में ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग 2019 से दाखिले 29 से
विज्ञापन

डीटीयू, आईआईआईटी दिल्ली, एनएसयूटी और आईजीडीटीयूडब्ल्यू में ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग 2019 में बीटेक प्रोग्राम में दाखिला हर काउंसलिंग राउंड के बाद ओपन होगा। इसी के तहत ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग विंडो में शनिवार और रविवार को दोबारा नए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन करने का मौका मिलेगा। ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग विंडो 2019 की वेबसाइट पर जाकर जेईई मेन क्वालिफाइड विद्यार्थियों को नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। नए रजिस्ट्रेशन पर विद्यार्थियों को 1500 रुपये जमा करनी पड़ेगी। 

दिल्ली सरकार के अधीनस्थ चार विश्वविद्यालयों दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीटेक और बीआर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ जारी है। दाखिला आवेदन विंडो बेशक 17 जून को बंद हो गई है, लेकिन विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पहली बार काउंसलिंग के हर राउंड के बाद विंडो ओपन होगी। इसका मकसद है कि जो विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में चूक गए हैं, उन्हें सुविधा मिल सके। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

  • कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढ़ाई 

आईआईआईटी दिल्ली पहली बार विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स में पढ़ाई का मौका दे रहा है। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लाइड मैथमेटिक्स, कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन, कंप्यूटर साइंस एंड सोशल साइंस प्रोग्राम में पढ़ाई का मौका मिलेगा।  वहीं, डीटीयू में इंवायरमेंटल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,  सिविल इंजीनियरिंग, पालमेर साइंस एंड केमिकल टेक्नोलॉजी, इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, बॉयोटेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि प्रोग्राम उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें