फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA 2019: IIT समेत अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले राउंड का सीट आवंटन घोषित

Thu, 27 Jun 2019 11:44 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSSA) ने पहले राउंड की सीटों के आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया है। आवंटन की पूरी सूची जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिट्रेशन कराया था, वे अब जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे देखें अपना परिणाम

  • जोसा 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर 'view seat allotment result of round-1' की लिंक मिलेगी। यहां क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां निर्धारित जगह में अपना जेईई मेन आवेदन संख्या, पासवर्ड, सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉग-इन करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट निकाल लें। यह प्रिंट आपको आगे की प्रक्रियाओं में काम आ सकता है।

आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई के लिए अभ्यर्थी रिपोर्टिंग सह सहायता केंद्रों की पूरी सूची आगे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं।
 

अब आगे क्या...

विज्ञापन

पहले राउंड के लिए सीटों के आवंटन के बाद की प्रक्रिया यहां समझें..
  • जिन अभ्यर्थियों को पहले राउंड में सीटें आवंटित हो गई हैं, उन्हें बताये गए रिपोर्टिंग केंद्रों पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। 
  • यहां आपके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 
  • अभ्यर्थियों के पास दस्तावेजों की जांच कराने के लिए 28 जून 2019 से लेकर 02 जुलाई 2019 तक का समय है।
  • केंद्रों पर अभ्यर्थी अपने सभी दस्तावेजों की ओरिजिनल और फोटो कॉपी दोनों लेकर जाएं। जांच के बाद आपके दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी आपको वापस कर दी जाएगी।
बता दें कि जोसा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) समेत देश के अन्य सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त इंजीनियरिंग संस्थानों में बीई व बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग करा रहा है।

जोसा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
जोसा द्वारा आपको आवंटित सीट का परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।  
डायरेक्ट लिंक से IITs की आवंटन सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से NITs, IIITs, GFTIs  की आवंटन सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें