अमर उजाला की इस ऑनलाइन काउंसलिंग में मोटिवेशनल और मैथ्स गुरु अभिनय शर्मा आपके साथ होंगे। यह लाइव काउंसलिंग शनिवार, 20 जुलाई 2019 को शाम 6 बजे से शुरू होगी। आप अमर उजाला के किसी भी सोशल प्लेटफॉर्म, यानी फेसबुक, यू-ट्यूब व अन्य के जरिए इस काउंसलिंग से जुड़ सकते हैं।
कौन हैं अभिनय शर्मा
अभिनय शर्मा एक मैथ्स एक्सपर्ट होने के साथ-साथ मोटिवेशनल गुरु भी हैं। अपने पढ़ाने की गुणवत्ता के साथ-साथ अभ्यर्थियों को प्रोत्साहित करने के तरीकों के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पढ़ाई कई स्टूडेंट्स ने मैथ्स जैसे मुश्किल विषय में अच्छे अंक हासिल कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। मैथ्स पढ़ाने के क्षेत्र में उन्हें करीब 8 से 10 साल का अनुभव है।